BPSC 68th Prelims Admit Card 2023: जारी हुआ बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 28, 2023, 04:09 PM IST

BPSC 68th Prelims Admit Card 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग में आज आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

BPSC 68th Prelims Admit Card 2023 Released: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 28 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 (BPSC 68th Prelims Admit Card 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 68th Pre Admit  Card 2023

BPSC 68th Pre Admit Card 2023

BPSC 68th Prelims Exam Date 2023: प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख

बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को सुबह 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के 38 जिलों में तैयार किए गए 805 केंद्रों पर होगी। आयोग ने पहले ही नोटिस के जरिए साफ कर दिया था कि प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 जनवरी को आयोग की वेबसाइट पर जारी होगा। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से बीपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed