BPSC 68th CCE Interview: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए होने वाले साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है। बीपीएससी 68वीं सीसीई साक्षात्कार का एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर जारी किया गया है, बता दें, इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसके लिए अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं है।
बीपीएससी 68वीं सीसीई इंटरव्यू परीक्षा के लिए कॉल लेटर
BPSC 68th CCE Interview में केवल वे उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे जो मेंस लिखित परीक्षा को पास करके इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से 281 पदों को भरा जाएगा। इनमें 77 रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।उम्मीदवार जल्द से जल्द बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
गौरतलब है कि अब केवल इंटरव्यू का आयोजन होना बाकी है, जिसके लिए 867 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
BPSC 68th CCE Interview Call Letter How to Download
बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीखें 8 जनवरी से 15 जनवरी 2024 के बीच निर्धारित की गई हैं। योग्य उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब इस लिंक पर क्लिक करें — Interview Letters: For candidates appearing in Interview between 8th~14th January, 2024 under 68th Combined Competitive Examination
- यहां रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
इंटरव्यू राउंड दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू की जाएगी।
