BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, bpsc.bih.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023, Sarkari Naukri 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023, Sarkari Naukri 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 2 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर थी।

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: इस डेट तक करें अप्लाई

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर तक अप्लाई नहीं किया है, वह निर्धारित शुल्क के समतुल्य राशि विलंब शुल्क बैंक ड्राफ्ट के रूप में सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग के नाम से बनवाकर आयोग कार्यालय में जमा करते हुए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed