BPCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने नॉन-मैनेजमेंट श्रेणी के तहत 154 टेक्नीशियन और ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी BPCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित डिप्लोमा होना चाहिए।
भारत पेट्रोलियम में 154 पदों पर भर्ती
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव या अप्रेंटिसशिप भी आवश्यक है। बीई या बीटेक डिग्रीधारक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोसेस टेक्नीशियन (केमिकल), प्रोसेस ऑपरेटर (केमिकल), टेक्नीशियन/ऑपरेटर (मैकेनिकल) और टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी में की जाएगी।
कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण होगा। अंतिम मेरिट निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹590 निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
कितना मिलेगा वेतन
वेतनमान की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को NG-2 ग्रेड के तहत ₹26,500 से ₹34,000 प्रतिमाह का बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा, आवास, पीएफ और अन्य कॉर्पोरेट लाभ भी दिए जाएंगे।
