JNU के बाद अब IIT बॉम्बे ने किया तुर्की का बायकॉट, सभी समझौते निलंबित

IIT Bombay Boycott Turkey: पाकिस्तान के दोस्त तुर्की की भारत में मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। जेएनयू और आईआईटी रुड़की के बाद अब आईआईटी बॉम्बे ने तुर्की के विश्वविद्यालयों के साथ अपने सभी समझौते निलंबित कर दिए हैं।

IIT Bombay Boycott Turkey: IIT बॉम्बे ने तुर्की के विश्वविद्यालयों के साथ अपने सभी समझौते निलंबित कर दिए हैं। यह निर्णय तुर्की और भारत के बीच मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संस्थान ने कहा है कि अगली सूचना तक तुर्की से शैक्षणिक सहयोग पर रोक रहेगी।

IIT Bombay Boycott Turkey

IIT Bombay Boycott Turkey: आईआईटी बॉम्बे ने किया तुर्की का बायकॉट

IIT बॉम्बे ने छात्रों और फैकल्टी से कहा कि वे तुर्की से जुड़े किसी भी एक्सचेंज या रिसर्च प्रोग्राम को लेकर आधिकारिक सूचना का इंतज़ार करें। इससे पहले IIT रुड़की, JNU और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे संस्थान भी तुर्की के संस्थानों से सहयोग खत्म कर चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला देश की सुरक्षा और हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है।

End of Feed