एजुकेशन

BITSAT Admit Card 2026: BITS पिलानी ने जारी किया सेशन 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, bits-pilani.admissions.ac.in से करें डाउनलोड

BITSAT Admit Card 2026: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने BITSAT 2026 सेशन 1 एडमिट कार्ड bits-pilani.admissions.ac.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार उन्हें आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BITSAT Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड

BITSAT Admit Card 2026: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS पिलानी) द्वारा BITSAT एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्हें बस अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर bits-pilani.admissions.ac.in से BITSAT 2026 सेशन 1 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड केवल 10 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच डाउनलोड किए जा सकते हैं।

कब होगी BITSAT 2026 की परीक्षा?

BITS Pilani द्वारा BITSAT 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा से पहले इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनोड कर पाएंगे।

BITSAT Admit Card 2026 (2)

BITSAT Admit Card 2026

कैसे करें BITSAT 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बिट्स पिलानी की ऑफिशियल वेबसाइट bits-pilani.admissions.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए BITSAT 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करें और कैप्चा कोड भरें।

स्टेप 4 - सबमिट का बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5 - अब, आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर लें।

छात्रों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्हें अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जानी है। साथ ही बता दें कि मोबाइल में दिखाया गया ऑनलाइन एडमिट कार्ड मान्य नहीं है।

Also Read:

कब होगी सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा?

BITSAT सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से 2 मई के बीच आयोजित की जाएगी। सेशन 2 की परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 मई 2026 को किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article