एशिया के सबसे लंबे फ्लाईओवर का नाम कामठी रोड फ्लाईओवर (Kamptee Road Flyover) है। अगर इस फ्लाईओवर का नाम आपको भारतीय लग रहा है, तो आप सही हैं।
एशिया का सबसे लंबा फ्लाईओवर भारत में मौजूद है। यह भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिले में स्थित है। इस फ्लाईओवर ने पूरे एशिया में भारतीय इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।
भारत में स्थित एशिया के सबसे लंबे फ्लाईओवर की लंबाई की बात करें तो यह 9.12 किलोमीटर है, जिसे बनने में 5 साल का समय लगा था।
कामठी रोड फ्लाईओवर एक डबल-डेकर फ्लाईओवर है। यहां मेट्रो के साथ-साथ सड़क यातायात यानी वाहनों की आवाजाही भी होती है। यह नागपुर से गड्डीगोदाम के कन्हान की तरफ तक जाता है।
जी हां, भारत में स्थित एशिया के सबसे लंबे फ्लाईओवर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। क्योंकि यह एशिया और दुनिया के सबसे लंबे 'डबल डेकर वायाडक्ट' के रूप में जाना जाता है। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है।
नागपुर में बने इस फ्लाईओवर ने गेम चेंजर के रूप में काम किया है। नागपुर से कामठी के बीच लगने वाले जाम को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। पहले यहां भारी जाम लगता था। लेकिन इस फ्लाईओवर के बनने से जाम से राहत तो मिली है। इसके साथ की यात्रा के समय भी कमी आई है।
कामठी रोड फ्लाईओवर का निर्माण अक्टूबर 2024 बनकर तैयार हो गया था। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनवाया गया था। इस फ्लाईओवर के निर्माण में 500 करोड़ से अधिक का खर्च आया था।