Bihar STET 2026 Exam Postponed: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की एक परीक्षा तारीख में बदलाव किया है। पहले 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। बोर्ड ने यह बदलाव केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षाओं के साथ तारीख टकराने के कारण किया है।
Bihar STET 2026 परीक्षा शेड्यूल में बदलाव
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, STET 2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी। 4 नवंबर वाली परीक्षा को छोड़कर बाकी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
24 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे नया एडमिट कार्ड
उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. होमपेज पर STET 2026 एडमिट कार्ड का लिंक चुनें।
3. मांगी गई लॉगिन डिटेल भरकर सबमिट करें।
4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
5. उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा के दिन उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा मान्य फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित सामान न ले जाएं और सभी निर्देशों का पालन करें। अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।
बिहार STET उन उम्मीदवारों के लिए पात्रता परीक्षा है, जो राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं। पेपर 1 कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ाने के लिए है, जबकि पेपर 2 कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए आयोजित किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: RRB Station Master बनने का मौका, 1250 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
