Bihar Polytechnic Admission 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने पॉलिटेक्निक कोर्स में डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (DCECE -2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 19 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। पॉलिटेक्निक कोर्स करने की इच्छा रखने वाले छात्र को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से DCECE के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नीचे दी गई है।
बिहार पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश आज से शुरू
क्या है DCECE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए DCECE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 है। छात्रों के पास आवेदन करने के लिए एक महीने का पूरा मौका है। लेकिन उन्हें सलाह दी जाती है कि वह डेडलाइन का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन में सुधार कब कर सकेंगे
आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल को पूरी होने के बाद छात्रों के लिए 23 से 24 अप्रैल तक आवेदन में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।
DCECE के माध्यम से कितनी सीटें भरी जाएंगी
जानकारी के अनुसार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से करीब 40 हजार से अधिक सीटों को भरा जाएगा।
क्या है आवेदन की प्रक्रिया
1. डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए Bihar Polytechnic Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र खुद को रजिस्टर करें।
4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
5. फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार दस्तावेजों को अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
7. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका पीडीएफ बनाएं।
कब होगी Bihar Polytechnic Admission के लिए परीक्षा
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद पॉलिटेक्निक कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 23 और 24 मई 2026 को किया जाएगा। इसके एडमिट कार्ज 15 मई को जारी किए जाएंगे।
