Bihar Police SI Exam 2025 Date OUT: क्या आप भी बिहार पुलिस एसआई परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे, तो आपका इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है। अवर निरीक्षक मद्य निषेद्य (Sub Inspector Prohibition) भर्ती परीक्षा का आयोजन इसी महीने 31 अगस्त को किया जाएगा। जाहिर है राज्य में एसआई भर्ती के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था, इस परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 31 अगस्त को
एग्जाम डेट की घोषणा बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर एक विज्ञप्ति कि जरिये बताई गई है।
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी
बीपीएसएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा, ऐसे में आपको अपनी शिफ्ट का ध्यान रखने की बहुत जरूरत है। बता दें, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक चलेगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 पर पहुंचना होगा, और जो दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उन्हें एग्जाम सेंटर पर दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
एक जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अगस्त को जारी किए जाएंगे, उम्मीदवार आधिकारिक साइट के अलावा टाइम्स नाउ डिजिटल की एजुकेशन पेज से भी इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे, क्योंकि प्रवेश पत्र आते ही Bihar Police SI Exam 2025 Admit Card Download Link को यहां उपलबध करा दिया जाएगा।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए क्या करना होगा?
- वेबसाइट पर जाएं
- Bihar Police SI 2025 Admit Card Download Link पर जाएं
- क्रेडिंशियल डालें।
- Bihar Police SI Exam 2025 Admit Card Download करें।
परीक्षा पैटर्न
- बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा मे पहले प्रीलिम्स होगा।
- इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगें
- इस परीक्षा के लिए पूर्णांक 200 अंक है।
- प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा
- प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में न्यूनतम 30 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माना जाएगा।
इस भर्ती में चयन प्रीलिम्स, मेंस एग्जाम एवं पीईटी/ पीएसटी (फिजिकल टेस्ट) के माध्यम से किया जाएगा।
