Bihar Constable Result 2025: बिहार पुलिस सिपाही और अन्य सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने साल 2026 का एग्जाम और रिजल्ट कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल होने वाली सभी भर्तियों के साथ उनकी आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा और रिजल्ट की जानकारी इसमें दी गई है। इसके अनुसार, बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा और पीटीई देने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट इस साल जारी हो जाएगा। सीएसबीसी में इस संबंध में भी जानकारी दी गई है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा (Photo- Canva)
कब हुई थी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
बता दें कि बिहार कांस्टेबल भर्ती कुल 19,838 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत निकाली गई थी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच संपन्न हुई थी। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। बता दें कि पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर से शुरू हो गया है। उम्मीदवारों की पीईटी परीक्षा 11 मार्च 2026 तक चलेगी।
कब जारी होगा बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट
लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। CSBC द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जून 2026 में जारी किया जाएगा। इस संबंध में अभी कोई तय डेट जारी नहीं की गई है, लेकिन इसकी जानकारी भी समय आने पर दी जाएगी।
CSBC ने जारी किया 11 भर्तियों का कैलेंडर
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मंगलवार को वार्षिक परीक्षा कैलेंडर (Annual exam Calendar 2026) जारी कर दिया है। इसमें इस साल होने वाली 11 भर्तियों को तिथियों की जानकारी दी गई है। बता दें कि 11 भर्तियों के तहत करीब 30,653 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।
