CSBC Computer Operator Bharti 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सीएसबीसी ने बिहार पुलिस रेडियो संगठन में कांस्टेबल यानी सिपाही प्रचालक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती टेक्निकल विभाग में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काफी खास मानी जा रही है। भर्ती के जरिये 993 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी। साथ ही आवेदन की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे अभ्यर्थी घर बैठे ही भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
Bihar Police Constable Computer Operator Bharti 2026
किन पदों पर कितनी भर्ती ?
बता दें कि इस भर्ती के जरिये चुने गए अभ्यर्थी बिहार पुलिस के रेडियो और कम्यूनिकेशन सिस्टम पर काम करते हैं। इनका काम पुलिस कंट्रोल रूम, वायरलैस मैसेज, आपातकालीन सूचना, ऑपरेशन के दौरान संपर्क बैठाना होता है। 993 पदों वाली इस भर्ती के अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है। इस भर्ती के जरिये सामान्य वर्ग के लिए 408 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 99 पद, अनुसूचित जाति के लिए 157 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 175 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 113 पद, पिछड़ वर्ग की महिलाओं के लिए 31 पद रखे गए हैं।
कितनी होनी चाहिए योग्यता ?
टेक्निकल विभाग वाली इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उनका 10+2 साइंस से पास होना बेहद जरूरी है। उम्मीदवारों के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे विषय होने चाहिए। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा (अधिकतम) 25 वर्ष रखी गई है। पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए 27 साल, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 28 साल, एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 30 साल तक की छूट प्रदान की गई है।
