Bihar Police Constable Bharti 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आज यानी 17 जून को परीक्षा का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस एग्जाम के लिए कड़े इंतजाम किये गए हैं। परीक्षा में सिक्योरिटी का खास ध्यान रखते हुए कई नए नियम लागू किए गए हैं। यहां तक कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना पेन तक ले जाने की परमिशन नहीं है। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कई चरणों में हो रही है। CSBC की तरफ से इस भर्ती परीक्षा के जरिये बिहार पुलिस में कांस्टेबल के साथ-साथ कई अन्य पदों पर भी नियुक्ति होनी है। इस परीक्षा में कुल 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। वेकेंसी की बात करें तो ये 4210 पदों पर है।
Bihar Police bharti 2026
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली थी। ऐसे में प्रशासन की तरफ से दूसरे चरण की परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। सीएसबीसी ने इस परीक्षा को अच्छी तरह से करवाने के लिए कई तरह की गाइडलाइन्स भी बनाई हैं।
- उम्मीदवार एग्जाम हॉल में पेन नहीं ले जा सकेंगे।
- आंसर शीट भरने के लिए पेन परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा।
- परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले से लेकर परीक्षा खत्म होने तक परीक्षार्थी और परीक्षा केंद्र के अधिकारी फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।
