Bihar NEET UG 2026: राउंड 3 का रैंक कार्ड जारी, आज चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख, 14 को आएगा रिजल्ट

Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2026 के तीसरे राउंड का रैंक कार्ड जारी कर दिया है।

Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2026 के तीसरे राउंड का रैंक कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 3 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार नीट यूजी रैंक कार्ड 2026

बिहार नीट यूजी रैंक कार्ड 2026

Bihar NEET UG Rank Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद UGMAC 2026 सेक्शन में राउंड 3 रैंक कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई UGMAC आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर रैंक कार्ड दिखाई देने के बाद उसमें दर्ज नाम, रैंक और अन्य जानकारियों की जांच करें। इसके बाद इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

End of Feed