बिहार में 'School on Wheels' पहल, अब सड़कों पर भटकने वाले जरूरतमंद बच्चों तक सीधे पहुंचेगी चलती-फिरती क्लास

School on Wheels in Bihar: बिहार सरकार ने प्रदेश के हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए 'स्कूल ऑन व्हील्स' पहल की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों से शिक्षा पहुंचाई जाएगी।

School on Wheels in Bihar: बिहार में सड़कों, चौराहों और ट्रैफिक सिग्नलों पर जीवन बिताने या आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा एक बेहद ही सराहनीय कदम उठाया गया है। अब शिक्षा पाने के लिए इन बेसहारा बच्चों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि खुद स्कूल उनके पास पहुंचेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा-निर्देशों पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने राज्य में 'स्कूल ऑन व्हील्स' योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

बिहार में 'School on Wheels' पहल

बिहार में 'School on Wheels' पहल (Photo - AI/Newsroom Verified)

इस अनूठी पहल (Mobile Classroom) का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के ड्रॉपआउट और वंचित बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। शुरुआत में इसे राज्य के 5 प्रमुख जिलों—पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा में लागू किया जा रहा है, जहां पुरानी और बेकार पड़ी सरकारी बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस चलती-फिरती कक्षाओं में बदला जा रहा है।

End of Feed