बिहार DElEd फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट जारी, 31 अगस्त तक लेना होगा एडमिशन, जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Bihar DElEd First Merit List 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार DElEd 2026 की पहली मेरिट लिस्ट यानी First Selection List 27 अगस्त 2026 को जारी कर दी है। उम्मीदवार bsebdeled.com से इसे देख सकते हैं।

Bihar DElEd First Merit List 2026 Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार DElEd फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। बिहार DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल होने वाले और काउंसलिंग के दौरान Common Application Form (CAF) भरने वाले उम्मीदवार अब अपनी सीट अलॉटमेंट की जानकारी देख सकते हैं। पहली चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर उपलब्ध कराई गई है। जिन उम्मीदवारों का नाम बिहार DElEd First Selection List 2026 में आया है, उन्हें तय समय के अंदर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Bihar DElEd First Selection List 2026

चयनित उम्मीदवार 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। इसी अवधि में स्लाइड-अप प्रक्रिया का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सीट अलॉटमेंट की जानकारी देखने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया में देरी न करें। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद प्रवेश से जुड़ा अवसर प्रभावित हो सकता है।

End of Feed