Bihar DElEd Admit Card 2023: जारी हुआ बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 28, 2023, 06:56 AM IST

Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd)एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा।

Bihar DElEd Admit Card 2023, BSEB Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार डीएलएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com से बीएसईबी डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इस प्राप्त कर सकते हैं।

BSEB DElEd Admit Card 2023

BSEB DElEd Admit Card 2023

Bihar DElEd Exam 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 5 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है।

End of Feed