बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोचिंग संस्थानों पर बड़ा एक्शन लिया है। राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अब स्कूल समय के दौरान कोचिंग संस्थान संचालित नहीं किए जाएंगे। हालांकि यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने अपनी नियमित स्कूली/महाविद्यालयी शिक्षा पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है।
कोचिंग संस्थानों के खिलाफ मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन
कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों की जानकारी
जारी ट्वीट में कहा गया है कि राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं। सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
स्कूल हावर्स में संचालित नहीं होंगे कोचिंग
स्कूलों एवं कॉलेजों के लिये निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं किया जाना चाहिये। यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने अपनी नियमित स्कूली/महाविद्यालयी शिक्षा पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग को इस संबंध में नियमावली तैयार करने हेतु निदेशित किया गया है। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।
सभी कोचिंग संस्थानों को करना होगा पालन
राज्य सरकार के इस नियम का सभी कोचिंग संस्थानों को पालन करना होगा। यदि कोई भी कोचिंग संस्थान इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
