BSEB Bihar Board Sent up Exam: इस दिन होगी बिहार बोर्ड की सेंटअप परीक्षा, तय हो गई तिथि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 09:28 AM IST

BSEB Bihar Board Sent up Exam : बिहार के इंटर और मैट्रिक विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है, बिहार में सेंटअप परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। बता दें, सेंटअप परीक्षा को जांच परीक्षा भी कहते हैं, इसमें लाखों छात्र शामिल होंगे।

BSEB Bihar Board Sent up Exam 2023/2024: बिहार में सेंटअप परीक्षा की तिथियों को लेकर बड़ी खबर आई है, राज्य की इंटर और मैट्रिक की जांच परीक्षा यानी सेंटअप परीक्षा की तिथि पर मुहर लग गई है। बिहार इंटर सेंटअप परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होगी, जबकि मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगी। बता दें, सेंटअप परीक्षा में लाखों छात्र भाग लेते हैं।

BSEB SENTUP EXAM 2023

बोर्ड की सेंटअप परीक्षा 2023 (image - canva)

बिहार में कुछ समय पहले शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया था, जिसके अनुसार इंटर और मैट्रिक की जांच परीक्षा ली जाएगी। हालांकि अभी परीक्षा का पूरा कार्यक्रम आना बाकी है, इस परीक्षा का आयोजन बिहार बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

End of Feed