एजुकेशन

Bihar DElEd Exam 2026: बिहार बोर्ड ने डीएलएड परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई, यहां देखें नया शेड्यूल और लेट फीस की पूरी डिटेल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2026, 04:39 PM IST

Bihar DElEd Exam 2026: बिहार डीएलएड परीक्षा के फॉर्म भरने की डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लेते हुए बोर्ड द्वारा नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

Bihar DElEd Exam 2026 (Photo - AI)

Bihar DElEd Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) फेस-टू-फेस पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र 2025-27 (Training Session) के प्रथम वर्ष और सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष की साल 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। नई तिथि और लेट फीस के डेट की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

बिना लेट फीस के इस डेट तक भर पाएंगे फॉर्म

बिहार बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जो उम्मीदवार किसी कारण से अब तक अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें राहत देते हुए फॉर्म भरने की डेट को आगे बढ़ाया गया है। अब छात्र 26 मई 2026 तक बिना किसी विलम्ब शुल्क यानी लेट फीस के अपना ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

लेट फीस के साथ आवेदन का मौका

यदि कोई अभ्यर्थी तय समय सीमा यानी 26 मई तक अपना फॉर्म भरने में पीछे रह जाता है, तो उसे बोर्ड द्वारा एक और मौका दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार 27 मई 2026 से 30 मई 2026 तक लेट फीस के साथ अपना परीक्षा आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकेंगे। 30 मई के बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

इन दो सेशन के छात्र होंगे परीक्षा में शामिल

सत्र 2025-27 (प्रथम वर्ष): इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम के पहले साल के प्रशिक्षणार्थी।

सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष): इस पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष के अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र।

कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से भरा जाएगा फॉर्म

नोटिस में साफ किया गया है कि संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल द्वारा ही छात्रों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म आधिकारिक पोर्टल पर भरा जाएगा और शुल्क जमा किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.org को लाइव कर दिया है। छात्रों को अपने कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर इस प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की सलाह दी जाती है।

End of Article