एआई की फिल्ड में अगर आपको सबसे अधिक कमाई वाला कोर्स पढ़ना है तो इसमें बेस्ट है जेनेरेटिव AI और लार्ज लैंग्वेज मॉडल। इस कोर्स में आपको ChatGPT, क्लाउड और मिडजर्नी जैसे AI टूल्स के लिए ओरिजिनल कंटेंट, इमेज और कोड बनाना सिखाया जाता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद एक व्यक्ति 16 लाख से 55 लाख रुपये प्रति वर्ष तक कमा सकता है।
एआई में दूसरा सबसे डिमांडिंग कोर्स है मशीन लर्निंग। इस कोर्स में उम्मीदवार को एल्गोरिदम डिजाइन करना, जो डेटा से सीखकर सटीक भविष्यवाणी कर सकें आदि का ज्ञान दिया जाता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप 20 लाख से 50 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।
अगर आप एआई में ऐसा कोर्स करना चाहते हैं, जिसके बाद आपकी सैलरी लाखों में हो तो डेटा साइंस एंड एआई एक अच्छा ऑप्शन है। इस कोर्स में छात्रों को डेटा का विश्लेषण करना और बिजनस के लिए रणनीतिक निर्णय लेना सीखाया जाता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद एक छात्र 10 से 20 लाख रुपये कमा सकता है।
डीप लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क एआई की एक महत्वपूर्ण ब्रांच है, जिसमें डेटा पैटर्न को प्रोसेस करना आदि पढ़ाई जाती है। बता दें कि इसमें डीप लर्निंग स्किल्स सबसे ज्यादा सैलरी वाले जॉब रोल्स जैसे AI रिसर्च साइंटिस्ट के लिए जरूरी मानी जाती है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप 15 लाख से 22 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।
नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) और ट्रांसफॉर्मर्स भी सबसे हाई पेयिंग कोर्स में से एक माना जाता है। इसमें कंप्यूटर और AI मॉडल को मानव भाषा को समझने और प्रोसेस करने योग्य बनाना आदि का ज्ञान दिया जाता है। इस कोर्स के बाद उम्मीदवार 18 लाख से 25 लाख रुपये सालाना कमा सकता है।
एआई में कंप्यूटर विजन सीखना एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें मशीनों को डिजिटल तस्वीरों और वीडियो को देखकर उन्हें समझने और निर्णय लेने की क्षमता देना, जैसे ऑटोनॉमस व्हीकल्स और फेशियल रिकग्निशन आदि शामिल है। इसे करने के बाद 14 लाख से 20 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।
इस कोर्स में उम्मीदवार को AWS, Azure और Google Cloud जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करके AI मॉडल को प्रोडक्शन में लाना और प्रबंधित करना सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद उम्मीदवार 16 लाख से 24 लाख रुपये सालाना कमा सकता है।