एजुकेशन

Bihar Havildar Clerk Admit Card 2026: बिहार हवलदार क्लर्क परीक्षा के एडमिट कार्ड bpssc.bihar.gov.in पर जारी, ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

Bihar Havildar Clerk Admit Card 2026: 10 जून को आयोजित होने वाली बिहार हवलदार क्लर्क परीक्षा 2026 के लिए BPSSC द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

Image

Bihar Havildar Clerk Admit Card 2026

Bihar Havildar Clerk Admit Card 2026: बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। कमीशन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिसे छात्र bpssc.bihar.gov.in से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को बस अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और मोबाइल नंबर का प्रयोग करना है।

कब होगी बिहार हवलदार क्लर्क परीक्षा 2026?

बीपीएसएससी द्वारा बिहार हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 10 जून को कराया जाएगा। राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सिंगल शिफ्ट में एग्जाम संपन्न कराया जाएगा। बता दें कि परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा केंद्र पर सुबह 8.30 बजे तक पहुंच जाएं।

कैसे करें बिहार हवलदार क्लर्क परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - बिहार हवलदार क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Home Guard बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर 'Download E-Admit Card of Written Examination to be held on dt. 10.06.2026 for the Post of Havildar Clerk (General) in Bihar Home Guard under Home Dept. (Special), Govt. of Bihar' पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 5 - इस नए पेज पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन आईडी, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 6 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह प्रिंट कॉपी के साथ ओरिजनल आईडी प्रूफ भी साथ रखें और परीक्षा केंद्र पर तय समय से 30 मिनट से 1 घंटे पहले पहुंचे ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article