Bihar Board Registration 2023: बिहार बोर्ड 2023 परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2023 मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के पंजीकरण व फीस जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी बोर्ड ने ट्वीट कर दी। बीएसईबी ने ट्वीट कर बताया कि छात्र अब 20 अक्टूबर 2022 तक बोर्ड परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यह उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है, जो किसी कारणवश बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करने से चूक गए थे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार (Bihar Board Registration Form 2023) अब ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म लेट फीस के साथ समिति की आधिकारिक वेबसाइट inter23.biharboardonline.com पर जमा करना होगा।
बिहार बोर्ड 2023 रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी
यदि तकनीकी समस्या के चलते रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा नहीं हो पाया है, तो छात्र 20 अक्टूबर तक यहां भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बता दें बिहार बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के अंत तक आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि अभी बीएसईबी की ओर से परीक्षा की तारीख को लेकर (Bihar Board Exam Date 2023) कोई पुष्टि नहीं की गई है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, बोर्ड जल्द ही परीक्षा व रिजल्ट का शेड्यूल जारी कर सकता है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होती ही, यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।
#BSEB #BiharBoard #Bihar t.co/w0wzAX09bR
— ANI (@ANI) Oct 16, 2022
बिना आवेदन शुल्क रजिस्ट्रेशन नहीं स्वीकार
यदि पंजीकरण के बाद, किसी छात्र के रजिस्ट्रेशन कार्ड में नाम, पिता का नाम या कोई भी श्रुटि हो तो संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा समिति की वेबसाइट से संशोधित किया जा सकता है। ध्यान रहे संशोधन कार्य निर्धारित समयानुसार ही किया जाएगा। यदि किसी छात्र को लगता है कि, उसके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई श्रुटि रह गई है, तो इसे तुरंत संशोधित कराएं। इसके आधार पर ही एडमिट कार्ड तैयार किया जाता है। जिन छात्रों ने अब तक, अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
ऐसे करें बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण
बता दें बिहार बोर्ड 2023 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म स्कूल के प्राधानाचार्य या एग्जीमिनेशन इंचार्ज आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboard.online.com या inter23.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को अपने संबंधित स्कूल से पंजीकरण फॉर्म लेना होगा। इसे पूरा भरने के बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज व आवेदन शुल्क के साथ स्कूल को सौंपना होगा। ध्यान रहे बिना आवेदन शुल्क के पंजीकरण फॉर्म को पूरा नहीं माना जाएगा। BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
