Bihar Board Exam Datesheet 2026: जल्द जारी होगी बिहार 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Bihar Board Exam 2026 Datesheet Download Process: बिहार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द ही जारी हो सकती है। छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट से टाइमटेबल (Bihar Board 2026 Time Table)चेक कर सकते हैं। पुराने एग्जाम पैटर्न (Bihar Board 2024 Exam pattern) पर नजर डालें तो 12वीं कक्षा के एग्जाम फरवरी महीने के पहले 15 दिन में कराए जाने की संभावना है। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते से हो सकती हैं। (Bihar Board D atesheet step by step download process) जानिये डेटशीट डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका...

Bihar Board Exam Datesheet 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का पूरा टाइम टेबल जारी कर देगी। छात्र और अभिभावक इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें। एक बार डेटशीट जारी होने के बाद ये आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगी। छात्र यहां से टाइमटेबल (Bihar Board 2026 Time Table)चेक कर सकते हैं। इस लेख में जानिये समय सारणी डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप गाइड...

Bihar Board Exam Datesheet

Bihar Board Exam Datesheet (canva)

दो पालियों में होती है बिहार बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Exam 2026 Timing and Shifts)

बतातें चलें कि बोर्ड आमतौर पर दो शिफ्टों में एग्जाम करवाता है। पहली (Bihar Board Exam morning shift timing) शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 12:45 तक चलती है। वहीं दूसरी शिफ्ट (Bihar Board Exam shift timing) 1:45 से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलती है। पुराने एग्जाम पैटर्न (Bihar Board 2024 Exam pattern) पर नजर डालें तो 12वीं कक्षा के एग्जाम फरवरी महीने के पहले 15 दिन में कराए जाने की संभावना है। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते से हो सकती हैं।

End of Feed