Bihar Board 12th 2025: कितना जा सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? देखें पिछले पांच साल के पासिंग पर्सेंटेज

Bihar Board 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवा इस खबर के माध्यम से देखें पिछले ​पांच सालों का पासिंग पर्सेंटेज। बता दें, इन रिजल्ट की घोषणा results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in की जाएगी।

BSEB Class 12th Exam 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 1 फरवरी से 15 फरवरी तक कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। अब चूंकि परीक्षा आयोजित हुए काफी दिन हो चुके हैं और होली भी बीत गई है, ऐसे में बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार होगा। बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा, हालांकि इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी जाएगी। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, इन रिजल्ट्स लिंक को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी साझा किया जाएगा।

bseb passing percentage of last five years

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट: देखें पिछले पांच साल के पासिंग पर्सेंटेज

अभी बीएसईबी ने रिजल्ट जारी करने को लेकर सोशल मीडिया के जरिेये कोई जानकारी नहीं दी है इसलिए अभी से तारीख को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन हम इस खबर के माध्यम से पिछले सालों के पासिंग पर्सेंटेज को देख कर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कितना जा रहा है।

End of Feed