Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board Class 10th Result 2023 Date and Time: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) 10वीं के परिणाम कब जारी होंगे? छात्र यहां से पूरी रिपोर्ट देख सकते हैं। बता दें, बिहार बोर्ड 2023 की 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए अलर्ट मोड आ गया है, क्योंकि बोर्ड ने कल 21 मार्च को दोपहर 11:30 के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये Bihar Board class 12 result की घोषणा कर दी। इसके बाद से बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी होने का भी रास्ता साफ हो गया है।
इस तारीख को जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
एक बार Bihar Board 10th Result 2023 जारी होने के बाद आप Biharboardonline.bihar.gov.in से स्कोर देख सकेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल भी लगातार दसवीं के रिजल्ट को ट्रैक कर रहा है, और परिणाम आते ही यहां लिंक को शेयर किया जाएगा।
कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
रुझानों और पिछले साल के रिकॉर्ड को देखते हुए कह सकते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम एक हफ्ते के अंदर कभी भी जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन जैसा कि बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी किया है, छात्र इस सप्ताह कक्षा 10वीं के परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।
रही बात अनुमानित तिथि या पिछले साल के रिकॉर्ड की तो, 2022 में 31 मार्च को Bihar Board 10th Result की घोषणा की गई थी, पिछले साल बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट में 15 दिन का अंतर लिया था, इसलिए हो सकता है कि इस बार भी दो हफ्ते का अंतर बनाकर दसवीं के रिजल्ट को जारी कर दिया जाए, यदि ऐसा हुआ तो Bihar Board Class 10th Result 2023 Date and Time होगा 5 अप्रेल के आसपास।
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2023 परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था और Bihar Board 10th Result 2023 Link को जल्द ही जारी किया जाएगा। बीएसईबी 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक किया गया था।
