Bihar Board Result Toppers List: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नाम, तीनों स्ट्रीम में इन लड़कियों ने मारी बाजी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 22, 2023, 09:13 AM IST

Bihar Board Topper List 2023 Class 12: बिहार बोर्ड परीक्षा का कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है और बीएसईबी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम के साथ टॉपर्स के नाम की घोषणा भी कर दी गई है। बीएसईबी मूल्यांकन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद साल 2023 बिहार बोर्ड रिजल्ट में अव्वल रहे छात्रों के नाम सामने आ चुके हैं।

BSEB Bihar Board 12th Toppers List 2023: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी कक्षा 12वीं या बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा का रिजल्ट आज 21 मार्च को दोपहर 2 बजे जारी हो गया है। घोषित हो जाने के बाद अब छात्र अब अपना स्कोर biharboardonline.bihar.gov.in या फिर results.biharboardonline.com की मदद से पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है और इसी के साथ इस बार के बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम के टॉपर्स (BSEB, Bihar Board Exam Result 2023 Toppers) का ऐलान भी हो गया है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसईबी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों की घोषणा की गई है।

Bihar Board Result 2023 Topper List

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 टॉपर लिस्ट

Bihar Board Result 2023 Class 12th Toppers List: तीनों स्ट्रीम में छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रा के साथ एक छात्र ने भी पहले स्थान को हासिल करके टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है। विज्ञान यानी साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन टॉपर बनी हैं। आर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में एक छात्रा सौम्या पाठक और एक छात्र रजनीश संयुक्त रूप से टॉपर रहे हैं।

End of Feed