Bihar Board 12th Result 2026 Scrutiny Form Date:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की कॉपियों की स्क्रूटनी करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में पास जो छात्र या छात्रा अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको पता ही होगा कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 23 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसके बाद से कई छात्र स्क्रूटनी पर अपडेट चाह रहे थे। अगर आप भी नंबर को बढ़ाने के लिए दोबारा किसी विषय की परीक्षा देना चाहते हैं, तो ये आपके काम की खबर है।
आ गई बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी की तारीख
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 23 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। कई बोर्ड की तरह ये स्क्रूटनी भरने का अवसर देता है, जिसका मतलब है कि यदि छात्र अपने किसी भी विषय के अंकों से संतुष्ट नहीं है, वे स्क्रूटनी फॉर्म भरकर दोबारा उस विषय की परीक्षा दे सकते हैं।
स्क्रूटनी के फायदे
स्क्रूटनी केवल एक अवसर है ये नंबर बढ़ने की गारंटी नहीं देता है। मानि लीजिए आपके 100 में से 40 नंबर हैं, और आप संतुष्ट नहीं हैं तो आप स्क्रूटनी भर सकते हैं। यदि आपने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया तो 40 से ज्यादा नंबर आ सकते हैं, जिसके बाद आपके ओवरआल पर्सेंट बढ़ जाएंगे।
मान लीजिए आपके नंबर 40 से कम आते हैं, तो आपके फाइनल रिजल्ट में 40 ही रहेंगे। यानी आपको स्क्रूटनी के जरिये फायदा हो सकता है लेकिन घाटा नहीं होगा। स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत होती है।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। एक बार रजिस्टर होने के बाद, वे लॉग इन कर सकते हैं, उन विषयों का चयन कर सकते हैं जिनकी वे स्क्रूटनी करवाना चाहते हैं।
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Apply for scrutiny (Intermediate Annual Exam 2026)” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके एक नया अकाउंट बनाएं।
- लॉग इन करें और स्क्रूटनी के लिए आवेदन पत्र भरें।
- उन विषयों का चयन करें जिनके लिए आप स्क्रूटनी हेतु आवेदन करना चाहते हैं।
स्क्रूटनी में क्या होता है?
यह जांच की जाती है कि क्या सभी उत्तरों का मूल्यांकन हो चुका है। यदि कोई उत्तर बिना जांच के रह गया है, तो उसका मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही, कुल त्रुटियों को सुधारा जाएगा, और जांच-पड़ताल के बाद अंकों में वृद्धि या कमी की जाएगी।
