बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा यहां भी बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Bihar Board 12th Admit Card 2025 Date
Bihar Board 12th Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 20 जनवरी तक किया जाएगा। वहीं, 12वीं की थ्यारी परीक्षा 1 फरवरी से 15 तक सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। एग्जाम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड 21 जनवरी 2025 को डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download Bihar Board 12th Admit Card 2025
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब आप 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
