Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024, BSEB Class 12th Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024, BSEB Class 12th Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 12वीं स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड (BSEB Class 12th Dummy Admit Card 2024) आज यानी 31 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी डमी एडमिट कार्ड से संबंधित मैसेज भेजा है।

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024

BSEB 12th Dummy Admit Card 2024: डमी एडमिट कार्ड जारी

बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, डमी कार्म में स्टूडेंट के नामस की स्पेलिंग या उनके माता-पिता के नाम की स्पेलिंग में गलती हो या आधार नंबर, कोटि, लिंग, विषय, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, फोटो या हस्ताक्षर में गलती हो तो इसका सुधार संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा किया जाएगा।

End of Feed