एजुकेशन

Bihar B.ed CET Result 2026: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट biharcetbed-brabu.in पर जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

​Bihar B.ed CET: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने 'बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026' का रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। उम्‍मीदवार आधिकारिक पोर्टल biharcetbed-brabu.in से अपना परिणाम और टॉपर्स लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar B.ed CET Result 2026 (image - chatgpt)

Bihar B.ed CET Result 2026 Topper List: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने 'बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026' का रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इस लेख में दिए वेबसाइट से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इन रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक पोर्टल biharcetbed-brabu.in पर की गई है। परिणाम देखने के लिए क्रेडेंशियल का उपयोग करना जरूरी है। जानें किसने किया टॉप

इस बार दो उम्मीदवारों ने टॉप किया है। वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार ने 120 में से 117 अंक लाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

छात्राओं ने भी मारी बाजी

मेरिट लिस्ट में लड़कियों का प्रदर्शन भी दमदार रहा। सीतामढ़ी की अंजनी कुमारी और बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने 116-116 अंक लाकर टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई। जबकि शिक्षा शास्त्री कोर्स में मधुबनी के रामदेव कुमार 104 अंक के साथ पहले नंबर पर रहे।

टॉप-10 की लिस्ट में 6 छात्र और 4 छात्राएं शामिल हैं।

Bihar BEd CET 2026 के टॉप 5

हिमांशु अजनबीवैशाली117 अंक
विवेक कुमारकटिहार117 अंक
अंजनी कुमारीसीतामढ़ी116 अंक
प्रियंका पासवान बेगूसराय116 अंक
रामदेव कुमारमधुबनी104 अंक
BRABU जल्द ही अगली प्रक्रिया की तारीखें जारी करेगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • bihar-cetbed-lnmu.in पर जाएं।
  • “Bihar CET-B.Ed and Shiksha Shastri Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

1.12 लाख से ज्यादा ने दिया था एग्जाम

Bihar BEd CET 2026 की परीक्षा 7 जून 2026 को राज्यभर के 180 सेंटरों पर हुई थी। इसमें 1.12 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 8 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी। 9-10 जून तक अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है।अब क्वालिफाई करने वाले छात्रों को काउंसलिंग और एडमिशन शेड्यूल का इंतजार है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article