Bihar BEd Admission 2026: पहली मेरिट में 19,369 छात्रों ने लिया दाखिला, जानें दूसरी मेरिट किस तारीख को होगी जारी

Bihar B.Ed Admission 2026: बिहार के दो वर्षीय B.Ed कोर्स में एडमिशन की रफ्तार तेज हो गई है। पहली लिस्ट में लगभग 20,000 छात्रों ने सीटें कंफर्म की थीं, जिनमें से 19,369 छात्रों ने कॉलेजों में एडमिशन ले लिया है।

Bihar B.Ed Admission 2026: बिहार के दो वर्षीय B.Ed कोर्स में एडमिशन की रफ्तार तेज हो गई है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहली लिस्ट में लगभग 20,000 छात्रों ने सीटें कंफर्म की थीं, जिनमें से 19,369 छात्रों ने कॉलेजों में फाइनल एडमिशन ले लिया है। इस साल राज्य भर की लगभग 37,000 सीटों के लिए करीब 1.10 लाख अभ्यर्थी कतार में हैं।

Bihar BEd Admission 2026

B.Ed काउंसलिंग का अगला शेड्यूल

  • दूसरी मेरिट लिस्ट और कॉलेज अलॉटमेंट: 14 से 17 जुलाई 2026
  • दूसरी लिस्ट के तहत एडमिशन की तारीख: 15 से 18 जुलाई 2026
  • नया शैक्षणिक सत्र/क्लासेज की शुरुआत: 20 जुलाई 2026 (संभावित)

End of Feed