एजुकेशन

ICAI CA Exam 2026: सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू; बिना लेट फीस 19 जुलाई तक मौका, जानें जरूरी नियम

चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर और नवंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन (एप्लीकेशन फॉर्म) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Image

ICAI CA Exam 2026

ICAI CA Exam 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर और नवंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन (एप्लीकेशन फॉर्म) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चाहे आप CA Foundation के छात्र हों, या फिर Intermediate और Final परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, आप सभी के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल चुका है।

नोट करके रख लें महत्वपूर्ण तारीखें

  • बिना लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख: 19 जुलाई 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन का मौका: 20 से 22 जुलाई 2026 (₹600 एक्स्ट्रा लगेंगे)
  • गलती सुधारने का मौका (Correction Window): 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक

फॉर्म भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

CA परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है:
  1. सबसे पहले ICAI के ई-सर्विसेज पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं।
  2. अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें। नए छात्र पहले 'New User' पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद अपने कोर्स (Foundation / Inter / Final) और सितंबर/नवंबर 2026 सत्र को चुनें।
  4. फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  5. इसके बाद अपने कोर्स के हिसाब से तय परीक्षा शुल्क (Exam Fee) ऑनलाइन जमा करें।
  6. सबमिट करने के बाद कंंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें।

सबसे जरूरी

फॉर्म भरने से पहले यह पक्का कर लें कि आपका Self Service Portal (SSP) पर प्रोफाइल पूरी तरह अपडेटेड और एक्टिव हो। अगर आपकी वैलिडिटी (रजिस्ट्रेशन अवधि) समाप्त हो गई है, तो पहले उसे रिन्यू (Revalidation) करा लें, वरना परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा।

तस्वीर और सिग्नेचर की गाइडलाइन

ICAI के कड़े नियमों के मुताबिक, आपकी फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए और सिग्नेचर साफ दिखने चाहिए। अगर पुराना धुंधला फोटो अपलोड किया तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है या एडमिट कार्ड में दिक्कत आ सकती है।

करेक्शन विंडो के भरोसे न रहें

23 जुलाई से करेक्शन विंडो खुलेगी, लेकिन याद रखें कि उसमें आप केवल अपना परीक्षा केंद्र (Exam Centre), मीडियम (Medium - हिंदी/अंग्रेजी) और ग्रुप (Group) ही बदल पाएंगे। आपका नाम, पिता का नाम और बेसिक रजिस्ट्रेशन डेटा नहीं बदला जा सकेगा। इसलिए पहली बार में ही सही भरें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article