Most preferred UG course: क्या आप जानते हैं कि सबसे पसंदीदा अंडर ग्रेजुएट कोर्स कौन सा है? अगर आप सोच रहे हैं कि बीबीए, बीसीए या बीटेक का नाम है तो आप गलत हैं। ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) में सबसे पसंदीदा कोर्स का खुलासा हुआ है।शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2023-24 की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेजुएशन स्तर पर सबसे अधिक छात्रों ने BA कोर्स में दाखिला लिया है, जबकि पोस्टग्रेजुएशन (PG) में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) सबसे लोकप्रिय कोर्स बना हुआ है।
इंजीनियरिंग, मेडिकल और टेक्निकल कोर्सों पर बढ़ते फोकस के बावजूद भारत में आज भी बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंडरग्रेजुएट स्तर पर BA में कुल नामांकन का 38.6 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया है। इसके बाद बीएससी (BSc) दूसरे स्थान पर है, जिसमें 15.7 प्रतिशत छात्रों ने दाखिला लिया। वहीं बीटेक/बीई (BTech/BE) 12.7 प्रतिशत और बीकॉम (BCom) 12 प्रतिशत नामांकन के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
रिपोर्ट की प्रमुख बातें:
- सबसे लोकप्रिय UG डिग्री: BA (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
- UG छात्रों में BA की हिस्सेदारी: 38.6% (करीब 1.3 करोड़ छात्र)
- आर्ट्स स्ट्रीम कुल UG नामांकन का 32.1–32.2% हिस्सा रखती है, जो सभी स्ट्रीम में सबसे अधिक है।
सबसे पसंदीदा UG कोर्स (AISHE 2023-24)
- BA (Bachelor of Arts) – 38.6%
- BSc (Bachelor of Science) – 15.7%
- BTech/BE – 12.7%
- BCom (Bachelor of Commerce) – 12.0%
पोस्टग्रेजुएशन स्तर पर भी MA सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला कोर्स है। कुल पीजी नामांकन में 39.5 प्रतिशत छात्रों ने एमए को चुना है। इसके बाद एमएससी (MSc) और एमबीए (MBA) का स्थान आता है। रिपोर्ट से यह भी संकेत मिलता है कि बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए पारंपरिक विषयों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
