BHU UG Admission 2026: अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें योग्यता, आखिरी तारीख और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BHU UG Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण पर है। आवेदन की तिथि नजदीक आ गई है। उम्मीदवार bhucuet.samarth.edu.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें।

BHU UG Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। बीएचयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की खिड़की खोल दी है। बता दें कि यहां एडमिशन की पूरी आवेदन प्रक्रिया सीयूईटी-आधारित (CUET-Based) एडमिशन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। ऐसे सभी छात्र जो CUET UG 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूनिवर्सिटी के विभिन्न अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम जैसे बीए, बीएससी और बीवॉक आदि में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि अब करीब आ गई है। आवेदन की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

BHU UG Admission 2026

BHU UG Admission 2026 (Photo - AI)

आवेदन की डेडलाइन

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बीएचयू यूजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक की निर्धारित की गई है। यह पूरी प्रक्रिया यूनिवर्सिटी के 'कॉमन सीट एलोकेशन मैकेनिज्म' के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सीयूईटी रिजल्ट के बाद यूनिवर्सिटी में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

End of Feed