AI के भविष्य पर मंथन: Bennett University में तीसरे ग्लोबल AI समिट का आगाज, 8 देशों के विशेषज्ञ जुटे

ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी (Bennett University) में तीसरे ग्लोबल AI समिट 2026 का आगाज हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में आठ देशों के वैज्ञानिक, पॉलिसीमेकर्स और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हेल्थकेयर, फाइनेंस, शिक्षा और गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों को बदल रहा है। ऐसे में इसके सुरक्षित, नैतिक और जवाबदेह इस्तेमाल को लेकर दुनिया भर में चर्चा तेज हो गई है। इसी दिशा में ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी (Bennett University) में तीसरे ग्लोबल AI समिट 2026 का आगाज हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में आठ देशों के वैज्ञानिक, पॉलिसीमेकर्स और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। समिट में AI के भविष्य के साथ-साथ तकनीक पर लोगों के भरोसे, सुरक्षा और जवाबदेही जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है।

Bennett University ai summit

बेनेट यूनिवर्सिटी में तीसरा ग्लोबल AI समिट

IEEE द्वारा तकनीकी रूप से सह-प्रायोजित और भारत की शीर्ष अनुसंधान संस्था, ANRF (अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन) के समर्थन से आयोजित-साथ ही उद्योग जगत के प्रायोजकों, कोडतंत्रा (CodeTantra) और जेबिया (Xebia) के सहयोग से- यह तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन (18-20 नवंबर) विश्व-स्तरीय उच्च शिक्षा और इनोवेशन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में बेनेट यूनिवर्सिटी की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

End of Feed