BEL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 350 पदों पर भर्ती, जानें कितनी देनी होगी फीस

BEL Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में प्रॉबेशनरी इंजीनियर के कुल 350 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के 200 और मैकेनिकल के 150 पद शामिल हैं।

BEL Recruitment 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती निकाली है। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली इस सरकारी कंपनी में प्रॉबेशनरी इंजीनियर के कुल 350 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के 200 और मैकेनिकल के 150 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। इच्छुक उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) संभावित रूप से 22 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

BEL Recruitment 2026

BEL Recruitment 2026

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में BE, BTech या चार साल की BSc इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। सामान्य तौर पर प्रथम श्रेणी की डिग्री जरूरी है, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है। अनारक्षित और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

End of Feed