Banasthali Vidyapith Admission 2024: वनस्थली विद्यापीठ में एडमिशन के लिए तुरंत करें अप्लाई, एक क्लिक पर जानें कोर्स से लेकर फीस तक सारी डिटेल्स

Banasthali Vidyapith Admission 2024-25: वनस्थली विद्यापीठ में यूजी व पीजी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इस विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट banasthali.org पर 31 मई तक आवेदन जरूर कर लें।

Banasthali Vidyapeeth Admission 2024-25: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब स्टूडेंट्स अपने मनपसंद कोर्स में एडमिशन लेने के लिए देश की टॉप यूनिवर्सिटी की तलाश में लग गए हैं। ऐसे में आज हम आपको देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ (Banasthali Vidyapeeth University) के बारे में बताएंगे। वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना 6 अक्टूबर 1935 को की गई थी। वर्तमान में वनस्थली पूरे विश्व में महिलाओं का सबसे बड़ा सावासीय विश्वविद्यालय है, जहां राजस्थान के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 850 एकड़ में फैले परिसर में 17000 से अधिक छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं।

Banasthali Vidyapith Admission 2024

Banasthali Vidyapith Admission 2024

Banasthali Vidyapeeth Admission 2024-25: इन कोर्स में मिलेगा दाखिला

वनस्थली विद्यापीठ नर्सरी से लेकर पीएचडी स्तर तक छात्राओं को शिक्षा प्रदान करता है। यहां कुछ कोर्स के लिए मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलता है। वहीं, B.Tech / B.Pharm / MBA / LLM / BA BEd / BSc BEd और BSc (नर्सिंग) आदि कोर्स में एडमिशन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जाता है। वनस्थली विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने हाल ही में एडमिशन का नोटिफिकेशन (Banasthali Vidyapeeth Admission Notification 2024) जारी किया है। नोटिफेकेशन के अनुसार, इस साल एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 22 जून और 23 जून 2024 (Banasthali Vidyapeeth Aptitude Test 2024) को किया जाएगा। अगर आप भी इस विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो 31 मई 2024 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में अप्लाई (Banasthali Vidyapeeth Admission Form 2024) कर सकते हैं।

End of Feed