Education News: गुजरात में खुलने जा रहा है ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख विश्वविद्यालय, बनेगी पहली विदेशी यूनिवर्सिटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2023, 04:36 PM IST

Deakin University of Australia: ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख डीकिन विश्वविद्यालय गिफ्ट सिटी, गुजरात में अपनी अंतरराष्ट्रीय शाखा स्थापित करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय बना गया है। इसके लिए डीकिन विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) की मंजूरी भी मिल गई है।

Education News: अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) , भारत में एकीकृत वित्तीय नियामक है। डीकिन पहला विश्वविद्यालय है, गुजरात में अपनी अंतरराष्ट्रीय शाखा स्थापित करने का अधिकार मिला है। आईएफएससीए ने गिफ्ट सिटी कंपनी लिमिटेड द्वारा गठित विशेषज्ञों की समिति की सिफारिश के आधार पर डीकिन विश्वविद्यालय को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इस मजूरी के आधार पर, डीकिन विश्वविद्यालय भारतीय और विदेशी छात्रों को गिफ्ट सिटी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में बिल्कुल वही डिग्री पाठ्यक्रम की पेशकश करेगा,जो पाठ्यक्रम ऑस्ट्रेलिया में प्रदान किए जाते हैं। छात्रों को दी जाने वाली डिग्री ऑस्ट्रेलिया में दी जाने वाली डिग्री के समरूप या समान होगी।

Deakin University of Australia

डीकिन विश्वविद्यालय गिफ्ट सिटी

गौरतलब है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2022-23 में घोषणा की थी कि गिफ्ट सिटी में विश्वस्तरीय विदेशी विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों को वित्तीय सेवाओं व प्रौद्योगिकी के लिए उच्चस्तरीय मानव संसाधनों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाने से संबंधित आईएफएससीए के नियमों को छोड़कर घरेलू नियमों से मुक्त वित्तीय प्रबंधन, फिनटेक, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में पाठ्यक्रमों की पेशकश करने की अनुमति दी जाएगी।

End of Feed