Assam Police Admit Card 2025: आज नहीं जारी होंगे एडमिट कार्ड, परीक्षा हुई स्थगित, जानें क्या है अपडेट

Assam Police Vacancy: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) असम ने कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा को ​रेशिड्यूल किया है, जो मूल रूप से 23 मार्च, 2025 के लिए निर्धारित थी। जानें अब किस दिन होगी असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Assam Police Recruitment: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) असम ने कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा को रेशिड्यूल किया है, जो मूल रूप से 23 मार्च, 2025 के लिए निर्धारित थी। प्रशासनिक कारणों से अब यह परीक्षा 6 अप्रैल, 2025 को होगी। आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है: "असम पुलिस और अन्य विभागों में कांस्टेबल (एबी और यूबी) और समकक्ष पदों के लिए भर्ती के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित करने और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के संबंध में 13 मार्च, 2025 को संख्या SLPRB/ Rec/ Const (AB & UB)/ 617/ 2023/142 के माध्यम से संदर्भ सूचना जारी की गई।

Assam Police Exam Postponed

असम पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्थगित

सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से 23 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अब 06 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी।"

End of Feed