Assam Direct Recruitment 2022 released: Board of Secondary Education Assam, SEBA Assam Direct Recruitment Result 2022 की घोषणा कर दी गई है, यदि आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर असम सीधी भर्ती रिजल्ट को देख सकते हैं, हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपना स्कोर देख सकेंगे।
Assam Direct Recruitment Result 2022 declared
बता दें, अभी केवल असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 ग्रेड IV जारी किया गया है। जबकि ग्रेड 3 के रिजल्ट अभी जारी किए जाना बाकी है। ग्रेड III, ग्रेड IV और ड्राइव के पद के लिए परीक्षा पूरे देश में 21 अगस्त, 28 अगस्त और 11 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद से रिजल्ट को लेकर इंतजार बना हुआ था। ग्रेड 3 और 4 पदों के लिए भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयेाजित की गई थी, जिसमें कुल 11,15,460 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
असम सीधी भर्ती परिणाम 2022 देखने के लिए उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके sebaonline.org से स्कोर देख सकते हैं, रिजल्ट देखने का तरीका यहां देखें
- सबसे पहले sebaonline.org पर जाएं।
- अब Assam Direct Recruitment Result 2022 पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगा, यहां क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
चल रही सीधी भर्ती अभियान कुल 26,442 रिक्तियों को भरने के लिए है, जिनमें से ग्रेड 3 पदों के लिए 13,300 रिक्तियां और ग्रेड 4 पदों के लिए 13,341 रिक्तियां हैं।
असम भर्ती ग्रेड 4 परिणाम 2022 आधिकारिक तौर पर SEBA असम द्वारा 18 अक्टूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया जा रहा है, उम्मीदवार सीधे लिंक का उपयोग करके sebaonline.org परिणाम 2022 की जांच करने में सक्षम होंगे।
