Arunachal Pradesh Foundation Day: अरुणाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी, जानें इतिहास और अनसुने फैक्ट्स

Arunachal Pradesh Foundation Day: असम राज्य अलग होकर एक पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने वाला अरुणाचल प्रदेश अब 40 वर्ष का हो रहा है। 'उगते सूरत की धरती' और 'भोर के पहाड़ों की भूमि' के नाम से प्रसिद्ध इस राज्य के बारे में आप कितना जानते है। आइए अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026 पर राज्य के इतिहास के बारे में आपको बताएं।

Arunachal Pradesh Foundation Day: उगती हुए सूरज की भूमि के नाम से प्रसिद्ध अरुणाचल प्रदेश की स्थापना 20 फरवरी 1987 में हुई थी। यह देश का वह राज्य जहां सूरज की किरणें सबसे पहले पड़ती है। सुबह के साथ यहां रात भी जल्दी हो जाती है। जिस समय आमतौर पर अन्य राज्यों में रात की शुरुआत होती हैं, उस समय अरुणाचल प्रदेश में लोग चदर तान कर सोने चले जाते हैं। बता दें कि 2026 में अरुणाचल प्रदेश 40 वर्ष का हो रहा है। राज्य की स्थापना 24वें राज्य के तौर पर हुई थी। नॉर्थ ईस्ट राज्यों का हिस्सा और सेवन सिस्टर स्टेट में शामिल अरुणाचल प्रदेश के इतिहास और महत्व के बारे में लोग कम जानते हैं। आइए आज आपको इस राज्य के बारे में बताएं, ताकि आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले इस राज्य से संबंधित प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे सकें।

Arunachal Pradesh Foundation Day

अरुणाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी

अरुणाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी?

अरुणाचल प्रदेश की स्थापना 20 फरवरी को 1987 में हुई थी। यह असम राज्य से अलग होकर एक पूर्ण राज्य बना था। उससे पहले इसे केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर जाना जाता था। 1987 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

End of Feed