एजुकेशन

Ambedkar Jayanti 2026 Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, जानें कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

Ambedkar Jayanti 2026 Holiday order for schools: देशभर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाई जाती है। आइये जानते हैं कि इस अवसर पर किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Ambedkar Jayanti 2026 Holiday: अंबेडकर जयंती कब है

Ambedkar Jayanti 2026 Holiday: देशभर में कल यानी 14 अप्रैल 2026 संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। वह एक महान चिंतक, समाज सुधारक, आर्थिक विशेषज्ञ, कानून विशेषज्ञ और संपादक थे। डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वर्ष 2026 में यह दिन मंगलवार को पड़ रहा है और इसे कई राज्यों में सरकारी अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहने की संभावना है।अंबेडकर जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दिवस माना जाता है और कई राज्यों में इस दिन स्कूल बंद रहते हैं। अप्रैल 2026 के स्कूल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 14 अप्रैल को देश के अधिकांश हिस्सों में शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इस दिन को स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इस बीच लगातार छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर स्कूल में छुट्टी है या नहीं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

अंबेडकर जयंती पर स्कूल बंद कहां कहां रहेंगे

  • उत्तर प्रदेश: राज्य के स्कूल हॉलिडे लिस्ट में 14 अप्रैल को अवकाश शामिल है।
  • हरियाणा: यहां भी अंबेडकर जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे।
  • झारखंड: अप्रैल 2026 की छुट्टियों में यह दिन शामिल है।
  • पश्चिम बंगाल: राज्य के अवकाश कैलेंडर में 14 अप्रैल को छुट्टी दर्ज है।
पिता बैंक मैनेजर और बेटी ने UPSC में गाड़ा झंडा, पीसीएस के बाद IAS बन रचा इतिहास
Ambedkar Jayanti 2026 Holiday: अंबेडकर जयंती

Ambedkar Jayanti 2026 Holiday: अंबेडकर जयंती

इन राज्यों में अन्य त्योहारों के साथ अवकाश

14 अप्रैल को कई राज्यों में अन्य त्योहार भी पड़ते हैं, जिसके कारण छुट्टी और भी व्यापक हो जाती है:

  • पंजाब, जम्मू-कश्मीर: बैसाखी के चलते अवकाश
  • तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी: तमिल नववर्ष, विषु जैसे त्योहार
  • असम और पूर्वोत्तर: बोहाग बिहू की शुरुआत

दिल्ली और अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली सहित कई राज्यों में आमतौर पर इस दिन सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टी रहती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इन दिन बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ जगहों पर इसे “रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे” (ऐच्छिक अवकाश) के रूप में भी रखा जा सकता है, इसलिए अंतिम निर्णय संबंधित राज्य सरकार या स्कूल प्रशासन पर निर्भर करता है। बिहार में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती की राष्ट्रीय अवकाश छुट्टी की घोषणा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article