लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी में अब हिंदी में होगा बी.टेक, AKTU फर्स्ट ईयर छात्रों के लिए किताबें तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 06:27 PM IST

UP B.Tech in Hindi: एकेटीयू लखनऊ और उससे जुड़े कॉलेज अब प्रथम वर्ष यानी फर्स्ट ईयर के छात्रों को हिंदी में बी.टेक पढ़ाना शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एकेटीयू के वीसी ने कहा है कि एआईसीटीई किताबें तैयार करने की दिशा में काम करेगा। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी में यह सुविधा शुरू होने जा रही है।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, एकेटीयू लखनऊ अब प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए हिंदी में बी.टेक की पेशकश करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी हिंदी माध्यम में बी.टेक पाठ्यक्रमों के लिए किताबें तैयार करने और प्रकाशित करने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के साथ काम करेगा। एचटी से बात करते हुए, कुलपति पी.के. मिश्रा ने कहा है कि एकेटीयू लखनऊ और उसके सभी संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज अब प्रथम वर्ष के छात्रों को हिंदी माध्यम में बी.टेक पढ़ाएंगे।

B Tech Hindi first year at AKTU Lucknow College

हिंदी में होगी बी.टेक

रिपोर्ट के अनुसार, एकेटीयू वीसी ने कहा है कि पाठ्यक्रम में कई विषयों के लिए एआईसीटीई की ओर से हिंदी किताबें तैयार की जाएंगी। हिन्दी में बी.टेक की शुरुआत करते हुए कुलपति ने आगे कहा कि इससे तकनीकी शिक्षा छात्रों के लिए आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। उन्होंने एचटी को बताया, 'यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए हिंदी में बी.टेक शुरू करने से यह आसान हो जाएगा।'

End of Feed