राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA All India Sainik Schools Entrance Examination (AISSEE) Final Answer Key 2023 बहुत जल्द जारी करने वाला है। एक बार फाइनल आंसर की जारी होने के बाद आप aissee.nta.nic.in से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे, बता दें, आंसर की के जरिये आप अपने स्कोर का सटीक अंदाजा लगा सकते हैं।
सैनिक स्कूल की फाइनल आंसर की व रिजल्ट
अभी तक के अपडेट की बात करें, तो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने AISSEE Answer Key 2023 को 12 फरवरी को जारी किया था, इसके साथ ही लोगों को आपत्ति करने का मौका दिया था, उम्मीदवार 15 फरवरी, 2023 तक ही आपत्तियां उठा सकते थे, अब विंडों को बंद कर दिया गया।
एआईएसएसईई परीक्षा 2023 उत्तर कुंजी के साथ, NTA ने AISSEE प्रतिक्रिया पत्रक (AISSEE response sheet) भी जारी किया था।
एआईएसएसईई फाइनल उत्तर कुंजी 2023 कैसे देखें
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं
- दिखाई देने वाले होमपेज पर AISSEE Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- विवरण जमा करें और आपत्तियां उठाएं।
आगे की प्रक्रिया
अब एनटीए उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करेगा, यानी चेक करेगा कि लोगों ने जो संदेह दिखाया है वह सही है या गलत। इसके बाद दोबारा से आंसर की जारी की जाएगी, जो कि फाइनल आंसर की होगी। यही नहीं चुनौतियां सही पाई जाने पर पैसे भी रिफंड कर दिए जाते हैं।
एक बार फाइनल आंसर की जारी होने के महज कुछ दिनों के अंतर पर सैनिक स्कूल (एक हफ्ते) रिजल्ट भी घोषित कर देगा।
