AIIMS NORCET Seat Allotment Result 2026 Released: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने आज, 14 जून को नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के लिए सीट अलॉटमेंट का नतीजा जारी कर (AIIMS NORCET Seat Allotment Result 2026) दिया है। जो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट नतीजा चेक कर (AIIMS NORCET Seat Allotment Result) सकते हैं। ध्यान रहे सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है जो NORCET 10 के दूसरे चरण (Stage II) में सफल हुए हैं।
AIIMS Norcet Seat Allotment Result 2026 Released: यहां देखें एम्स एनओआरसीईटी सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट
AIIMS NORCET Seat Allotment Result: सीट एक्सेप्टेंस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
बता दें एनओआरसीईटी 10 के स्टेज 2 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स को कोई इंस्टीट्यूट अलॉट हुआ है, उन्हें तय समय सीमा के अंदर सीट एक्सेप्टेंस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसा न करने पर उनकी कैंडिडेटर (उम्मीदवारी) रद्द की जा सकती है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे तुरंत करें डाउनलोड
AIIMS NORCET Seat Allotment Result: ऐसे चेक करें सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट
- सबसे पहले AIMMS NORCET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS NORCET Seat Allotment Result 2026 पर जाएं।
- सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
AIIMS NORCET Seat Allotment Result: कब हुई थी NORCET 10 की परीक्षा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NORCET 10 परीक्षा 12 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के स्टेज 2 के लिए 14,000 से ज्यादा उम्मीदवार क्वालिफाई हुए और वे संस्थान चुनने (institute choice filling) और सीट आवंटन (seat allocation) के लिए योग्य माने गए।
