AIIMS INI CET November 2026 Result: एम्स ने घोषित किया आईएनआई सीईटी का परिणाम, 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल

AIIMS INI CET November 2026 Result: एम्स द्वारा 1 नवंबर को आयोजित की गई आईएनआई सीईटी परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा को 34 हजार उम्मीदवारों ने पास किया है जो अब काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

AIIMS INI CET November 2026 Result: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा देश की सबसे प्रतिष्ठित पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक 'इंस्टिट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट' (INI CET) नवंबर 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस साल आयोजित हुई परीक्षा में कुल 34,236 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। यह प्रवेश परीक्षा देश के शीर्ष राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में एमडी (MD), एमएस (MS), डीएम (6 वर्ष), एमसीएच (6 वर्ष) और एमडीएस (MDS) जैसे उच्च स्तरीय चिकित्सा कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।

AIIMS INI CET November 2026 Result

AIIMS INI CET November 2026 Result (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब हुई थी परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि INI CET November 2026 परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर को किया गया था। परीक्षा को सफलतापूर्वक होने के 6 दिन बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।

End of Feed