AIIMS INI CET Admit Card 2026 Released: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने 26 अक्टूबर 2026 को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) के जनवरी 2027 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (AIIMS INI CET Admit Card) दिए हैं। पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट, aiimsexams.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS INI CET Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें एम्स आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड
एम्स आईएनआई सीईटी (जनवरी 2027 सत्र) की परीक्षा 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड पर होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS INI CET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AIIMS INI CET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव हो जाएगा।
AIIMS INI CET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें। यदि कोई गलती पाई जाती है, तो उन्हें आधिकारिक माध्यमों से संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
AIIMS INI CET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी साथ ले जानी होगी। साथ ही हॉल टिकट पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा, जिसमें रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यकताओं से जुड़े निर्देश शामिल हैं।
