AIIMS CRE 5 Re Exam 2026: एम्स ने 7 ग्रुप कोड के लिए दोबारा एग्जाम का किया ऐलान, पहले हुई परीक्षा रद्द

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE)-5, 2026 के तहत सात ग्रुप कोड के उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा (Re-Exam) कराने का फैसला लिया है। इन ग्रुप कोड के लिए पहले आयोजित परीक्षा को परिणाम तैयार करने के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।

AIIMS CRE 5 Re Exam 2026: एम्स (AIIMS) में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE)-5, 2026 के तहत सात ग्रुप कोड के उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा (Re-Exam) कराने का फैसला लिया है। इन ग्रुप कोड के लिए पहले आयोजित परीक्षा को परिणाम तैयार करने के लिए मान्य नहीं माना जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने संबंधित सात ग्रुप कोड के तहत परीक्षा दी थी, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे अपने पंजीकरण विवरण सुरक्षित रखें और AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नए नोटिस का इंतजार करें। री-एग्जाम की तारीख, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। AIIMS की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच आयोजित हुई CRE-5 परीक्षा के बाद विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया है। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद सात ग्रुप कोड के लिए पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।

AIIMS ने 7 ग्रुप कोड के लिए दोबारा परीक्षा का किया ऐलान

AIIMS ने 7 ग्रुप कोड के लिए दोबारा परीक्षा का किया ऐलान

क्यों लिया गया यह फैसला?

AIIMS की ओर से जारी नोटिस में परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर बताया गया है। हालांकि, नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन कारणों से इन सात ग्रुप कोड की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है। संस्थान ने केवल इतना कहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

End of Feed