AIBE 21 Final Answer Key 2026: BCI ने जारी की ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की फाइनल आंसर की, जानें रिजल्‍ट पर क्‍या है अपडेट

AIBE 21 Final Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 21 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अगर आपने 7 जून 2026 को हुई परीक्षा दी थी, तो अब allindiabarexamination.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

AIBE 21 Final Answer Key 2026 OUT: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 21 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अगर आपने 7 जून 2026 को हुई परीक्षा दी थी, तो अब आप allindiabarexamination.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें, इन आंसर की के माध्यम से आप जान सकेंगे कि आपने कितने सवालों का सही जवाब दिया था। इसी फाइनल की के आधार पर अब रिजल्ट भी बनेगा। BCI ने साफ कर दिया है कि अब इस आंसर की में कोई बदलाव नहीं होगा।

AIBE 21 Final Answer Key 2026 OUT

AIBE 21 परीक्षा केवल एक क्वालिफाइंग एग्जाम है। इसमें सफल होने के लिए अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 45 प्रतिशत यानी 100 में से 45 अंक हासिल करने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत यानी 100 में से 40 अंक निर्धारित किए गए हैं।

End of Feed